महात्मा गांधी का जीवन परिचय
महात्मा गांधी का जीवन परिचय महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता ने चार शादियां की थी जिसमें महात्मा गांधी पिता करमचंद गांधी की चौथी पत्नी के बेटे थे। गांधीजी समेत एक बहन थी जिसमें गांधी जी (मोहनदास) सबसे छोटे भाई थे। महात्मा गांधी की माता का नाम पुतलीबाई था वह धार्मिक और आंतरिक रूप से सशक्त महिला थी। महात्मा गांधी ने स्वयं यह मानना है कि उनके अंदर जो भी शुद्धता एवं व्यक्तित्व का विकास हुआ वह उनकी माता की वजह से था। 1887 में महात्मा गांधी ने मैट्रिक की परीक्षा में सफलता पाई और वह 4 दिसंबर 1988 को जहाज से इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए। तथा वहां उन्होंने 3 वर्ष तक रहकर कानून की शिक्षा प्राप्त की। फिर वह वापस भारत लौट आए। गांधी जी का विचार था कि वह अपने ही देश में रहकर वकालत करें परंतु वह वकालत करने में सफल ना हो पाए क्योंकि उनके अंदर एक डर था जिसके कारण वह सभा में बोलने से कतराते थे। अफ्रीका में गांधी जी को न्योता गांधी जी को दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के व्यापारी अब्दुल्ला ने मुकदमा लड़ने हेतु उन्हें न्योता भेजा। तथा वह इस अवसर को कामया...