संदेश

अक्टूबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दूरबीन क्या है

 दूरबीन का इतिहास दूरबीन मानव जाति के लिए सबसे महत्वपूर्ण अविष्कारों में से एक है। इससे दूर की चीजों को देखने के लिए पर्यवेक्षकों को एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया है। जब वैज्ञानिकों ने आकाश की ओर जासूसी करना प्रारंभ किया तो पृथ्वी और ब्रह्मांड के बहुत से रहस्य की जानकारी प्राप्त हुई। दरअसल टेलिस्कोप का आविष्कार है  हेंसलिपरशे के बेटे की वजह से हुआ। जब एक बार उसका बेटा रंग बिरंगे कांचो से खेल रहा था तभी हेंस ने अपने बेटे को एक रंग वाले काचों को अलग करने के लिए कहा। लेकिन उसके बेटे ने सभी रंगों की कांच को एक साथ रखकर देखने लगा। जिससे उसे सामने वाली दीवाल 3 गुना पास दिखाई दी। इससे वह डर गया उसने तुरंत अपने पिता को यह बताया और इस घटना को देखकर हेंस भी आश्चर्यचकित हो गए। 1608 में टेलिस्कोप का पेटेंट कराने वाले व्यक्ति के रूप में हेंस लिपरशे को श्रेय जाता है। दूरबीन का आविष्कार जब गैलीलियो ने 1609 में अपने फ्रांसीसी सहयोगी जैक बेबडियर के माध्यम से हेंस लीपरशे के सरल टेलिस्कोप उपकरणों के बारे में सुना। तो उन्होंने तुरंत हेंस के उपकरण की डिज़ाइन को देखे बिना स्वयं का टेलिस्कोप उपकरणों ...

पर्यावरण से संबंधित सिद्धांत

  पर्यावरण से संबंधित सिद्धांत इस संसार में किसी भी जीव को अस्तित्व में बने रहने के लिए मूलभूत तत्वों की आवश्यकताएं होती हैं जब इन तत्वों की आवश्यकताएं पूरी हो जाती है तब तक जीव प्रजनन के साथ विकास करता रहता है। इन तत्वों की कमी के साथ ही उस जीव का अस्तित्व खत्म हो जाता है। इसी आधार पर मुख्यतः तीन महत्वपूर्ण सिद्धांत है जो पर्यावरण से संबंधित है पहला लिविंग का न्यूनतम का नियम दूसरा ब्लैकमैन का नियम एवं तीसरा सेलफोर्ड का सहनशीलता का नियम लिविंग का न्यूनतम का नियम लिविंग ने पौधों मेे होने वाले वाली वृद्धि का अध्ययन किया उन्हें इस क्षेत्र के जन्मदाता माना जाता है उन्होंने सबसे पहले घरेलू फसलों का अध्ययन किया और पाया कि पौधों की वृद्धि उसके सबसे कम मात्रा में पाए जाने वाले पदार्थ के ऊपर निर्भर करती है। यदि केवल उस तत्व के अलावा सभी तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो तब भी पौधे में वृद्धि उस न्यूनतम मात्रा वाले तत्व पर नियंत्रण करती है। इसे लिविंग का न्यूनतम नियम कहा गया जिसे 1980 में प्रतिपादन किया गया। लिविंग के इस न्यूनतम नियम के कुछ अपवाद हैं जैसे यह नियम लगातार बढ़ते तंत्र पर प्रभा...