mppsc 3 marker world geography

Mppsc bhugol unit 1 vishwa bhugol पठार
विश्व के प्रमुख पठार
एशिया के प्रमुख पठार

पामीर का पठार
विश्व का सबसे ऊंचा पठार,‌ इसे संसार की छत कहते हैं
यह पर्वतों का गांठ बिंदु है यहां से कइयुनलुन, काराकोरम, हिंदूकुश सुलेमान, किरथर श्रेणीया निकलती है स्थित तिब्बत, चीन

तिब्बत का पठार

यह एक अंतर पर्वतीय पठार, हिमालय एवं कइयुनलुन पर्वत के मध्य चीन में अवस्थित है सिंधु, सतलज, ब्रह्मपुत्र जैसी पूर्ववर्ती नदियों का उद्गम

अनातोलिया पठार

अंतर पर्वतीय पठार है, टॉरेंस एवं पोंटिंग पर्वत के मध्य टर्की में अवस्थित है, यहां दजला एवं फरात नदी का अपवाह क्षेत्र है।

मंगोलिया का पठार

अंतर पर्वतीय पठार है, चीन एवं मंगोलिया में अवस्थित है गोबी का कुछ क्षेत्र में आता है।

लोयस का पठार

एक्सटर्नल बलों से निर्मित पवन कृत पठार, यही हैंग हो नदी और पीली भूमि क्षेत्र है।

ईरान का पठार

यह अंतर पर्वतीय पठार है, एल्ब्रुस एवं जाग़ोस पर्वत श्रेणी के मध्य ईरान में अवस्थित है।

शान का पठार

अंतर पर्वतीय पठार, अराकान योमा एवं पेगू यू मां के मध्य म्यांमार में स्थित, यहां सालवीन नदी का प्रवाह क्षेत्र है और म्यांमार का खनिज भंडार

पोटवार का पठार

पाकिस्तान

उत्तरी अमेरिका के पठार
कोलंबिया का पठार

यह लावा से निर्मित अंतर पर्वतीय पठार है, जो रॉकी एवं कॉस्केड के मध्य स्थित है, यह कोलंबिया नदी प्रवाह क्षेत्र है एवं यहीं पर येलो स्टोन नेशनल पार्क भी है, यूएसए

मेक्सिको का पठार

यह लावा निर्मित अंतर पर्वतीय पठार है, जो पूर्वी व पश्चिमी सियरा माद़ै के मध्य मेक्सिको में स्थित है।

कोलोरेडो का पठार

यह अंतर पर्वतीय पठार है, जो रॉकी व वास्जेस श्रेणी के मध्य अवस्थित है, यहां से कोलोरेडो नदी का उद्गम एवं ग्रैंड कैनियन स्थित है। यूएसए

अल्पेशियन का पठार

यह अंतर पर्वतीय पठार है, जो अलटेनिन व अल्पेशियन के मध्य अवस्थित है यूएसए

ग्रेट बेसिन का पठार

यह अंतर पर्वतीय पठार है, जो रॉकी पर्वत व सियारा निवेदा के मध्य स्थित है यहां डेथ वैली है यूएसए

दक्षिण अमेरिका के पठार
पेंटा गुनिया का पठार

शीतोष्ण कटिबंध मरुस्थल पठार है वृष्टि छाया क्षेत्र है यह  फाक़लैंड की धारा से प्रभावित होता है, अर्जेंटीना

बोलविया का पठार 

यह अंतर पर्वतीय पठार है जो एंडीज की पूर्वी व पश्चिमी काल्डैरा के मध्य स्थित है यह विश्व का दूसरा बड़ा पठार है।
टिन उत्पादन के लिए विख्यात, पेरू एवं बोलविया
ब्राजीलियन उच्च भूमि
प्राचीन कठोर चट्टानों से निर्मित पठार, केरु नदी पर एंजल जलप्रपात है
यूरोप के प्रमुख पठार
मेसेटा का पठार
यह गिरी पद पठार है जो आई बेरिया प्रायद्वीप में स्थित है इसे स्पेन का पठार भी कहते हैं।

बोहेमिया का पठार

मोरो विजन हाइट्स व ब्लैक फॉरेस्ट के मध्यवर्ती पठारी भाग, यहां से एल्ब नदी का उद्गम होता है, जर्मनी

अफ्रीका के प्रमुख पठार

इथोपिया का पठार

यह लावा निर्मित ज्वालामुखी पर्वत है, इसे अबीसीनिया का पठार भी कहते हैं। यहां से जुबा नदी का उद्गम क्षेत्र है इथोपिया

कटंगा का पठार

यह जायरे एवं जांबिया में अवस्थित है कांगो जायरे नदी का उद्गम क्षेत्र, तांबा, हीरा आदि उत्पादन के भंडार हैं।

बाई का पठार

जांबेजी नदी का उद्गम क्षेत्र, अंगोला में अवस्थित

पठार क्या है

पठार पृथ्वी पर द्वितीय क्रम के उच्चावच हैं जिनका ऊपरी भाग सपाट होता है और ढाल खड़ा होता है भूपटल पर 33 परसेंट भाग में पठार स्थित है।

पठार के प्रकार

आंतरिक बलो से निर्मित पठार 
इन पठानों का निर्माण पटल विरूपण बल के कारण होता है जिससे भूपटल का उत्थान होता है।
अंतर पर्वती पठार, महाद्वीपीय पठार, गिरी पद पठार, ज्वालामुखी पठार, गुंबदाकार पठार
एक्सटर्नल फोर्स से निर्मित पठार
हिमानी पठार, जल कृत पठार, पवन कृत पठार
पठारो के प्रकार
अंतर पर्वतीय पठार
ऐसे पठार के चारों ओर से पर्वतों से घिरे होते हैं
इनका निर्माण आंतरिक बल द्वारा वलित पर्वत के साथ साथ होता है
यह धरातल पर सर्वाधिक ऊंची विस्तृत एवं जटिल पर्वत है, उदाहरण के लिए तिब्बत का पठार, मेक्सिको का पठार
महाद्वीपीय पठार
ऐसी पठार जो पर्वतीय भागो से दूर होते हैं किंतु मैदानी या सागरी तट से घिरे होते हैं, यह अत्यधिक विस्तृत व प्राचीनतम पठार हैं जिन्हें शील्ड कहते हैं। उदाहरण भारत का प्रायद्वीपीय पठार, कनाडा शील्ड
ज्वालामुखी पठार
ज्वालामुखी के उदगार से निकलने वाले लावा के जमाव से बनने वाले पठार, उदाहरण कोलंबिया का पठार, दक्कन का पठार
गुंबदाकार पठार
आंतरिक बलों से जब भूखंड का उत्थान इस प्रकार से हो कि मध्य भाग ऊंचा तथा किनारे भाग गोलाकार हो जाए।
छोटा नागपुर का पठार
हिमानी कृत पठार
जब पर्वती क्षेत्र में विस्तृत हिमानी द्वारा अपरदन क्रिया से क्षेत्र सपाट हो जाए, उदाहरण के लिए अंटार्कटिका एवं ग्रीनलैंड का पठार
जल कृत पठार
जब किसी क्षेत्र में नदियों के निक्षेप से पदार्थों का जमाव होकर स्थल खंड ऊंचा हो जाता है भूगर्भिक क्रियाओं से वह भाग उठ जाता है।
चेरापूंजी का पठार, शान का पठार
पवन कृत पठार
जब अपने अपने साथ मिट्टी के बारीक कण उड़ाकर लंबे समय तक निक्षेप करती हैं जिसके जमाव से पवनकृत पठार का निर्माण होता है
लोयस का पठार, चीन


टिप्पणियाँ

4

प्रयोजनवाद क्या है प्रयोजनवाद का सिद्धांत और शिक्षा प्रयोजनवाद के जनक, रॉस के अनुसार प्रयोजनवाद,प्रयोजनवाद के रूप ,प्रयोजनवाद व शिक्षा,प्रयोजनवाद व शिक्षण विधियां,प्रयोजनवाद का मूल्यांकन

Budhha philosophy Pratitayasamutpad, anityavad, chadhikvad, anatamvad बौद्ध दर्शन प्रतीत्यसमुत्पाद- अनित्यवाद- क्षणिकवाद- अनात्मवाद

कबीर,कबीर के उपदेश,कबीर का एकेश्वरवाद,कबीर पंथ,कबीर का काव्य सौंदर्य,कबीर का रहस्यवाद,कबीर का दार्शनिक विचार ,कबीर की कृतियां,बीजक ,कबीर के दोहे