भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थें, भारत के राष्ट्रपति की सूची , राष्ट्रपति की सूची
भारत के राष्ट्रपति की सूची
भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
- भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे वह दो कार्यकाल तक पद पर रहे एकमात्र राष्ट्रपति, जिनका सबसे लम्बा कार्यकाल रहा है।
- 1934 में बॉम्बे सत्र में राजेंद्र प्रसाद को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। वह दूसरी बार अध्यक्ष बने जब सुभाष चंद्र बोस ने 1939 के त्रिपुरी अधिवेशन, में इस्तीफा दे दिया ।
दो कार्यकाल तक पद संभालने वाले भारत के एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे?
- 26 जनवरी, 1950 को देश के संविधान को अंगीकार करने के साथ ही राजेंद्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति के रूप में पद पर कार्यरत हो गए थे। जो 13 मई, 1962 तक कुल मिलाकर 12 साल 107 दिन तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
भारत के सर्वाधिक कार्यकाल वाले राष्ट्रपति कौन है?
- राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 तक कुल मिलाकर 12 साल 107 दिन तक भारत के राष्ट्रपति रहे, जो अब तक के सभी राष्ट्रपतियों में सबसे अधिक लम्बा कार्यकाल रहा है।
लगातार दो बार बनने वाले एकमात्र राष्ट्रपति थे?
- Dr राजेंद्र प्रसाद 1952 और 1957 में लगातार दो बार भारत के एकमात्र राष्ट्रपति हैं।
किस राष्ट्रपति द्वारा सर्वाधिक वोट प्रतिशत से चुनाव जीता था?
- वर्ष 1957 में हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद पर, 1950 से कार्यरत डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दोबारा चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें 98.99 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। यह किसी भी राष्ट्रपति द्वारा हासिल किए गए वोटों में सर्वाधिक प्रतिशत है।
दूसरा सर्वाधिक वोट प्रतिशत पाने वाले राष्ट्रपति कौन थे?
- वर्ष 1962 के राष्ट्रपति चुनाव में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 98.25 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे, और यह दूसरा सर्वाधिक वोट प्रतिशत है।
राष्ट्रपति पद पर पहुंचे पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?
- भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाले पहले उपराष्ट्रपति थे।
भारत के दूसरे राष्ट्रपति और प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?
- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति बने। इन्हीं के जन्मदिवस 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता हैं। 1952 में वे भारत के उपराष्ट्रपति बनाए गए। कार्यकाल 13 मई, 1962 - 13 मई, 1967 तक रहा।
भारत के तीसरे राष्ट्रपति कौन थे?
- तीसरे राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन थे जो भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति, पद कार्यरत हुए उनका निधन हुआ, सबसे छोटा कार्यकाल इन्हीं का हैं। उनका कार्यकाल 13 मई, 1967 - 3 मई, 1969 तक रहा।
भारत के चौथे राष्ट्रपति कौन थें?
- देश के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकटगिरि (वी.वी. गिरि) थे, जो डॉ ज़ाकिर हुसैन (तीसरे राष्ट्रपति) के पद पर रहते हुए निधन के बाद 3 मई, 1969 से 20 जुलाई, 1969 तक 78 दिन तक कार्यवाहक के रूप में कार्यरत रहे थे।
- भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति जो उपराष्ट्रपति, कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा राष्ट्रपति - तीन पद पर रहने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।
- भारत के राष्ट्रपति 24 अगस्त 1969 - 24 अगस्त 1974
- भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति 3 मई 1969 - 20 जुलाई 1969
- भारत के उपराष्ट्रपति 13 मई 1967 - 3 मई 1969
भारत के पांचवें राष्ट्रपति कौन थे?
- देश के पांचवें राष्ट्रपति और भारत के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का 11 फरवरी, 1977 को देहावसान हो जाने पर बासप्पा दानप्पा जत्ती (बी.डी. जत्ती) कार्यवाहक राष्ट्रपति बने, और उन्होंने अपने पांच माह 14 दिन के कार्यरत रहे।
भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति कौन थे?
- देश के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकटगिरि (वी.वी. गिरि) थे, जो डॉ ज़ाकिर हुसैन (तीसरे राष्ट्रपति) के पद पर रहते हुए निधन के बाद 3 मई, 1969 से 20 जुलाई, 1969 तक 78 दिन तक कार्यवाहक के रूप में कार्यरत रहे थे।
भारत के दूसरे कार्यवाहक राष्ट्रपति कौन थे?
- वी.वी. गिरि ने राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लिया जिसके कारण पद से त्यागपत्र दिया, तो 20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969 तक 35 दिन के लिए मोहम्मद हिदायतुल्ला (भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI)) को दूसरा कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।
भारत के तीसरे कार्यवाहक राष्ट्रपति कौन थे?
- भारत के तीसरे कार्यवाहक राष्ट्रपति बासप्पा दानप्पा जत्ती (बी.डी. जत्ती) बने क्योंकि भारत के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का निधन हो गया। इसलिए बी.डी. जत्ती 11 फरवरी, 1977 से 25 जुलाई, 1977 तक 164 दिन के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।
- भारत के छठवें राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी थे
- जो भारत के निर्विरोध राष्ट्रपति बनने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे
- भारत के छठवें राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी भारत के एकमात्र राष्ट्रपति रहे, जिनका चुनाव निर्विरोध हुआ था, 1977 में हुए चुनाव के लिए सभी 36 दाखिल किए नामांकन पत्र रद्द हो गए थे, इसलिए वह अकेले मैदान में बचे और चुनाव जीत गए।
भारत के सातवें राष्ट्रपति कौन थे?
- देश के पहले और एकमात्र सिख राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह थे, जो 25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987 तक भारतीय के सातवें राष्ट्रपति रहे।
भारत के पहले सिख राष्ट्रपति कौन थे?
- भारत के पहले और एकमात्र सिख राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह थे जो 25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987 तक भारतीय राज्य के सातवें राष्ट्रपति रहे।
भारत के किस राष्ट्रपति ने पॉकेट वीटो का प्रयोग किया?
- सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह थे जिन्होंने भारतीय डाक विधेयक पर अपने विशेषाधिकार पॉकेट वीटो का प्रयोग किया था।
- अमृतसर के शहीद सिख मिशनरी कॉलेज से गुरु ग्रंथ का पाठ मुखाग्र याद था इसलिए उन्हे ज्ञानी की उपाधि प्राप्त हुई।
भारत के आठवें राष्ट्रपति कौन थे ?
- आर. वेंकटरमण भारत के आठवें राष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल 25 जुलाई, 1987 - 25 जुलाई, 1992 तक रहा।
- रामास्वामी वेंकटरमण ने 22 अगस्त, 1984 को उपराष्ट्रपति का पदभार सम्भाल लिया था।
भारत के नौवें राष्ट्रपति कौन थे ?
- डॉ शंकर दयाल शर्मा भारत के नवें राष्ट्रपति थे। इनका जन्म भोपाल में हुआ था। इनका कार्यकाल 25 जुलाई, 1992 - 25 जुलाई, 1997 तक था। शंकरदयाल शर्मा मध्य प्रदेश के पहले व्यक्ति थे जो भारत के राष्ट्रपति बने।
- शंकरदयाल शर्मा 21 अगस्त, 1987 को उपराष्ट्रपति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए और 3 सितंबर, 1987 को पद की शपथ ग्रहण की।
भारत के दसवें राष्ट्रपति कौन थे?
- के.आर. नारायणन पहले दलित राष्ट्रपति जो भारत के दसवें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। वह 14 जुलाई, 1997 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में कुल मतों का 95 प्रतिशत प्राप्त हुआ। श्री नारायणन 21 अगस्त, 1992 को डॉ. शंकर दयाल शर्मा के राष्ट्रपतित्व काल में उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
भारत के 11वें राष्ट्रपति कौन थे?
- डॉ अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम, यानी डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एवं तीसरे मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
- डॉ. कलाम ने भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान (SLV-III) को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का पूरा पूरा नाम क्या हैं?
- भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम, यानी डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एवं तीसरे मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
भारतरत्न पाने वाले तीसरे राष्ट्रपति कौन थें?
- डॉक्टर अब्दुल कलाम ऐसे तीसरे राष्ट्रपति हैं जिन्हें भारत रत्न का सम्मान राष्ट्रपति बनने से पूर्व ही प्राप्त हुआ है, अन्य दो राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन हैं।
भारत के एकमात्र अविवाहित राष्ट्रपति कौन थे
- 11वें राष्ट्रपति डॉ अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम, यानी डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, वह प्रथम वैज्ञानिक थे जो राष्ट्रपति बने थे और एकमात्र राष्ट्रपति हैं जो अविवाहित रहे थें।
भारत की 12वीं राष्ट्रपति कौन थीं ?
- श्रीमती प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति
- जिनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2007 - 25 जुलाई, 2012 तक रहा
- भारत के इतिहास में देश की आज़ादी के साठ वर्ष बाद एक महिला को प्रथम बार राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुई।
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?
- भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल थीं, जो 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012 तक राष्ट्रपति पद पर कार्यरत रही। जबकि द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
भारत के 13वें राष्ट्रपति कौन थे?
- डॉ प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2012 - 25 जुलाई, 2017 तक रहा। प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई, 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया
भारत की 14वें राष्ट्रपति कौन हैं
- 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे जिनका कार्य काल 25 जुलाई, 2017 - 25 जुलाई, 2022 तक रहा।
भारत की 15वीं राष्ट्रपति कौन है
- भारत की 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू है
- द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ
- वह पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति, दूसरी महिला राष्ट्रपति है
- वह आजादी के 75वें वर्ष में पदभार ग्रहण कर रही हैं।
- देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनीं, भारत की स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति महिला है
- वह 25 जुलाई, 2022 को शपथग्रहण करेंगी
भारत में अभी तक कुल तीन कार्यवाहक राष्ट्रपति बने हैं।
- राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकटगिरि (वी.वी. गिरि)
- मोहम्मद हिदायतुल्ला (भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI)) को दूसरा कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।
- भारत के तीसरे कार्यवाहक राष्ट्रपति बासप्पा दानप्पा जत्ती (बी.डी. जत्ती) बने।
राष्ट्रपति में सबसे छोटा कार्यकाल किसका था
- राष्ट्रपति में सबसे छोटा कार्यकाल तीसरे राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन का रहा था। वह 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक ही राष्ट्रपति रहे, और उनका कार्यकाल एक वर्ष 355 दिन का रहा। जो भारत के राष्ट्रपति के रूप सबसे छोटा कार्यकाल रहा।
भारत के पहले दलित राष्ट्रपति कौन थे
- भारत के पहले दलित राष्ट्रपति के.आर. नारायणन थे, जो 25 जुलाई, 1997 से 25 जुलाई, 2002 तक भारत के 10वें राष्ट्रपति रहे।
भारत के दूसरे दलित राष्ट्रपति कौन थे
- भारत के दूसरे दलित राष्ट्रपति थे जो भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं, जिन्होंने 25 जुलाई, 2017 को पदभार ग्रहण किया था, जो 25 जुलाई, 2022 को द्रौपदी मुर्मू के शपथग्रहण तक पद पर रहेंगे।
भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति कौन बनी हैं
- भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई है।
भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति कौन हैं
- भारत के राष्ट्रपति पद पर दूसरी बार एक महिला प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से हुए मुकाबले में कुल वोटों में से 64.03% वोट के साथ चुनी गई हैं।
भारत की 15वीं राष्ट्रपति कौन चुनी गई हैं
- द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई, 2022 को शपथ के साथ भारत की 15 वी राष्ट्रपति का पद ग्रहण करेंगी। जिन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एन.वी. रमना की शपथ दिलाएंगे। भारत में अभी तक 12 राष्ट्रपतियों ने अपना पांच-वर्षीय कार्यकाल पूर्ण किया है।
भारत के किन दो राष्ट्रपति का पद पर रहते हुए निधन हो गया था?
- भारत के दो राष्ट्रपति - तीसरे राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन (निधन 3 मई, 1969) तथा पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद (निधन 11 फरवरी, 1977) का निधन पद पर रहते हुए हुआ, और वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।
भारत के मुख्य न्यायाधीश जो भारत के राष्ट्रपति बने (CJI) भी रहे
- मोहम्मद हिदायतुल्ला देश के सर्वोच्च पद पर (कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में) पहुंचने वाले एकमात्र शख्स हैं, जो भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) भी रहे।
भारत के कौन से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति, कार्यवाहक भी रहे
- मोहम्मद हिदायतुल्ला ही एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं, जो कार्यवाहक राष्ट्रपति रहने के बाद देश के उपराष्ट्रपति बने। उनके उपराष्ट्रपति काल में देश के राष्ट्रपति पद नीलम संजीवा रेड्डी तथा ज्ञानी ज़ैल सिंह विराजमान रहे।
भारत के कितने राष्ट्रपति रहे, जो उपराष्ट्रपति भी बने थे?
भारत में छह राष्ट्रपति ऐसे रहे, जो उपराष्ट्रपति, यानी संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सभापति भी रहे हैं
1. प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने थे।
2.दूसरे उपराष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने थे।
3. उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरी भी देश के चौथे राष्ट्रपति चुने गए।
4. सातवे उपराष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति चुने गए।
5. आठवें उपराष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा भी नौवें राष्ट्रपति बने।
6. नौवें उपराष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायणन भी भारत के 10वें राष्ट्रपति बने। के.आर. नारायणन के बाद राष्ट्रपति पद पर अब तक कोई भी उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति नहीं हुआ है।
सबसे छोटा राष्ट्रपति कार्यकाल किसका था
- राष्ट्रपति के रूप में सबसे छोटा कार्यकाल तीसरे राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन का था। वह 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक ही राष्ट्रपति रहे, जो एक साल 355 दिन का था।
भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे
- देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन थे, जो भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक कार्यरत रहे।
भारत के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे
- देश के पांचवें राष्ट्रपति और भारत के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद थे जो 24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977 तक राष्ट्रपति पद पर कार्यरत रहे। लेकिन 11 फरवरी, 1977 को देहावसान हो जाने पर बासप्पा दानप्पा जत्ती (बी.डी. जत्ती) कार्यवाहक राष्ट्रपति बने, वह 5 महीने 14 दिन के कार्यरत रहे।
देश के तीसरे मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे
- देश के तीसरे मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम, यानी डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम थे, जो देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 तक कार्यरत थे।
भारत के अब तक कितने मुस्लिम राष्ट्रपति बने है
- भारत के अब तक तीन मुस्लिम राष्ट्रपति बने है
- देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन थे, जो भारत के तीसरे राष्ट्रपति रहे।
- भारत के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद थे, जो पांचवें राष्ट्रपति रहे।
- देश के तीसरे मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम, यानी डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम थे, जो देश के 11वें राष्ट्रपति रहे।
बी.डी. जत्ती का पूरा नाम क्या था जो भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने
- बासप्पा दानप्पा जत्ती, बी.डी. जत्ती का पूरा नाम था राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का पद पर रहते हुए, 11 फरवरी, 1977 को निधन हो जाने से वह कार्यवाहक राष्ट्रपति बने, वह 5 महीने 14 दिन के कार्यरत रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें