evaluate the ideal state of Plato's in hindi, Ideal State of Plato in hindi, प्लेटों के आदर्श राज्य की अवधारणा का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए?
आदर्श राज्य की अवधारणा का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए?
Critically evaluate the ideal state of Plato
The Concept of Ideal State and it's Critical Evaluation
प्लेटो के आदर्श राज्य की अवधारणा की डनिंग, पॉपर, रसेल आदि विद्वानों ने कटु आलोचना की है। रसेल ने आदर्श राज्य को रोमांसवाद की संज्ञा दी है।
प्लेटो के आदर्श राज्य की निम्न आलोचनाएँ की जाती हैं
1. आदर्श राज्य एक स्वप्निल संसार है
प्लेटो के आदर्श राज्य को अव्यावहारिक मानते हुए उसे एक स्वप्निल संसार (utopia) कहा है। उसे आसमान में स्थित नगर की संज्ञा दी गई है।
2. स्वतन्त्रता का निषेध
प्लेटो का आदर्श राज्य व्यक्तियों को आवश्यक स्वतन्त्रता प्रदान नहीं करता है। इससे व्यक्तियों की सभी प्रवृत्तियों का विकास सम्भव नहीं हो पाता है।
3. उत्पादक वर्ग की उपेक्षा
उनके आदर्श राज्य में उत्पादक वर्ग की उपेक्षा की गयी है। वह अन्य दोनों वर्गों की तरह उत्पादक वर्ग के लिए न तो विशेष शिक्षा की व्यवस्था करता है और न ही सामाज में उन्हें महत्वपूर्ण स्थिति प्रदान करता है।
4. शासक वर्ग की निरंकुश सत्ता
इसमें दार्शनिकों को निरंकुश सत्ता सौंप दी गई हैं, शिक्षा द्वारा भले ही कोई कितना ही विवेकशील हो परंतु अनियन्त्रित शक्ति पा जाने पर मानवीय स्वभाव के आधार पर दोष होना स्वाभाविक है। बार्कर ने प्लेटो के आदर्श राज्य को 'प्रबुद्ध निरंकुशवाद' (Enlightened Tyranny) की संज्ञा दी है।
5. कानून की उपेक्षा
आदर्श राज्य में कानून का अभाव है जो की प्लेटों की सबसे बड़ी भूल थी। हालाकि आगे चलकर 'लॉज' में कानून की अनिवार्यता को उसने स्वयं स्वीकार किया है। उनके शिष्य अरस्तू ने कहा था महान विवेकपूर्ण शासक कभी कानून की अवहेलना नहीं कर सकता।
6. कार्यात्मक विशेषीकरण की पद्धति
कार्यात्मक विशेषीकरण की पद्धति से मानवीय व्यक्तित्व का एक केवल विशेष पक्ष ही विकसित हो पाता है और शेष व्यक्तित्व अप्रभावित रहता है। इससे मानव के सभी पक्षों के विकास की सम्भावना नहीं है।
7. शासन के लिए आवश्यक तत्वों की उपेक्षा
प्लेटो ने आदर्श राज्य में शासन के लिए आवश्यक अनेक तत्वों जैसे कानूनों, सरकारी पदाधिकारी, दण्ड व्यवस्था का कोई वर्णन नहीं किया गया। इन तत्वों की उचित व्यवस्था के बिना किसी भी राज्य का संचालन कठिन है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें